रुडकी, फरवरी 23 -- सोमवार को धनौरी पीजी कॉलेज द्वारा इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स व एशियन फिजिक्स ओलंपियाड के सहयोग से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में विज्ञान जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा तथा नवाचार की भावना का विकास करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कॉलेज सचिव आदेश कुमार व विशिष्ट अतिथि डॉ. इवांशु सैनी निदेशक डॉ पृथ्वी सिंह विकसित ग्रुप ऑफ कॉलेज व प्राचार्य प्रोफेसर डॉ विजय कुमार, डॉ. अलका सैनी तथा संयोजक डॉ. संदीप कुमार द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.