गुमला, जनवरी 31 -- भरनो। प्रतिनिधि। सरना धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने कहा कि आधुनिक युग में युवाओं का अपने सांस्कृतिक मूल्यों से भटकना चिंता का विषय है और इसे सही दिशा देने के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। वे शनिवार को भरनो प्रखंड के द.पंचायत अंतर्गत डाईर जतरा टांड़ में 21 पड़हा भरनो के तत्वावधान में आयोजित दो दिनी राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होने धरम दिया जलाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को पारंपरिक धर्म, संस्कृति और सभ्यता के प्रति जागरूक किया। इस धार्मिक आयोजन में सात सरना के धार्मिक अगुवाओं के नेतृत्व में पूजा-अर्चना, प्रवचन और भजन कार्यक्रम हुए।कार्यक्रम में सरना धर्म राष्ट्रीय प्रचारिका चिंतामनी उरांव,कमले उरांव, मंगरा उरांव और संजय उरांव ने प्रवचन एवं भजन के माध्यम से धर्म की महत्ता और समाज में...