सिमडेगा, जून 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नोर्थ वेस्टर्न गोस्सनर एवंजेलीकल लुथेरन चर्च छोटानागपुर एवं असम खुंटीटोली पेरिश युवा संघ का 60वां वार्षिक बाइबल क्लास समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में ज़िला परिषद सदस्य एवं कांग्रेस नेत्री जोसिमा खाखा उपस्थित थी। अपने संबोधन में जोसिमा खाखा ने युवाओं को आध्यात्मिक जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व के बीच संतुलन बनाते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बाइबल क्लास जैसे आयोजन न केवल धार्मिक शिक्षा का माध्यम हैं। बल्कि ये युवाओं में नैतिक मूल्यों और नेतृत्व की भावना को भी जाग्रत करते हैं। जोसिमा खाखा ने झारखंड सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं से अपील की कि वे मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना तथा श्रमिक सुरक्षा योजना जैसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.