जहानाबाद, मार्च 8 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। जिला जेडीयू कार्यालय में जहानाबाद प्रखंड अध्यक्ष रणधीर पटेल की अध्यक्षता में जहानाबाद प्रखंड कार्यकारिणी, पंचायत अध्यक्ष एवं पंचायत प्रभारियों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा एवं विधानसभा प्रभारी रविंद्र पटेल ने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर से शुरू होती है। उन्होंने बूथ कमिटी गठन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह पार्टी की नींव है और इसे मजबूत करने से ही पार्टी को आगामी चुनावों में सफलता मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर संगठन को और मजबूत करें एवं अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। विधानसभा प्रभारी रविंद्र पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जेडीयू सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को हर घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.