रांची, जून 28 -- रातू, प्रतिनिधि। हटिया के पूर्व विधायक सह छोटानागुपर के युवराज गोपाल शरणनाथ शाहदेव की 15वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को रातू पैलेश में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा में महाराजा की पुत्री राजकुमारी माधुरी मंजरी देवी, कल्पना कुमारी देवी, अजय नाथ शाहदेव, कौशलेन्द्र सिंह, अनूप शाहदेव, संजय नाथ शाहदेव, दामोदर मिश्र, राजेश नाथ शाहदेव, प्रो कुमार आदित्येंद्र नाथ शाहदेव, कुमार भाष्कर नाथ शाहदेव,ज्योति भगत ने दीप जलाकर युवराज की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान राजकुमारी माधुरी मंजरी देवी ने कहा कि युवराज तुम आज भी हम सभी के दिल में रहते हो। यह कहते हुए उनके आंख भर आई। राजकुमारी कल्पना कुमारी देवी ने भी युवराज की तस्वीर को एकटक देखते हुए शांत थी। युवराज चौक काठीटांड़ में दी गई श्रद्धांजलि युवराज चौक काठीट़ा...