मुजफ्फर नगर, अप्रैल 27 -- सरधना थाना क्षेत्र निवासी एक गांव निवासी व्यक्ति ने रतनपुरी थाने पहुंच कर बताया कि उसकी लडकी रतनपुरी में एक कंप्यूटर सैंटर पर कोर्स कर रही थी। चार दिन पूर्व लडकी रोजाना की भांति कंप्यूटर जाने के लिए घर से निकली। देर रात तक घर नहीं पहुंची तो उसके सैंटर पर जानकारी ली। संचालक ने बताया कि उसकी लडकी सैंटर पर तो आई नहीं है। लडकी के लापता होने की सूचना से परिजनों में हडकंप मच गया। रतनपुरी क्षेत्र में पहुंच कर लडकी के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि कुशावली निवासी एक युवक के साथ लडकी को देखा गया है। परिजनों ने युवक पर लडकी के अपहरण कर ले जाने का आरोप तो लगाया है साथ ही उसके साथ अनहोनी की आशंका के चलते बरामदगी की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.