फिरोजाबाद, अप्रैल 14 -- थाना दक्षिण में शादी तय करने के बाद बारात नहीं लाने पर बाराती पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना दक्षिण में हाशिम निवासी बन्ने खां वाली गली नई बस्ती ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी बहन की शादी तारिक निवासी नई बस्ती के साथ 12 अप्रैल को होनी थी। शादी को लेकर आठ अप्रैल को तारिक, शाकिर, शादिक, आरिफ, रुकईया, रजिया, फैसल, सुमईया, इफतिकार ने आकर बहन को प्रताड़ित किया। बोले दहेज में कार चाहिए और 20 तोले सोना अतिरिक्त चाहिए। बहन ने मना किया तो कहा कि शादी की तुम्हारी औकात नहीं है। बिना शादी के घर बैठो। बहन की तबियत खराब हो गई। आरोपी धमकी देकर गए कि वह बारात लेकर नहीं आएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.