पीलीभीत, जनवरी 29 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलोनी की निवासी युवती ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि मोहल्ला अशरफ खां निवासी नदीम उसकी बहन गुलनाज, मैनाज, भाई बसीम, भतीजी समरीन, मां जौहर खां और नईम खा के अलावा चूने वाली गली निवासी सबाहत अली ने उसके साथ घर में घुसकर गालीगलौज करते हुए मारपीट की। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसपर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। आरोपी है कि नदीम ने उसके फोटो एडिट कर अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। उसको अपमानित भी किया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.