बदायूं, मई 13 -- युवती से बात करने के शक में परिवार के लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटा गया। परिवार के लोग युवक को सीएचसी रूदायन ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक के पिता की ओर से गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। गांव लश्करपुर ओइया के रहने वाले संतोष कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा बंटी 22 वर्ष गांव के मंदिर में पूजा करने गया था। गांव की एक लड़की भी मंदिर में पूजा कर रही थी। लड़की के परिजनों को शक हुआ कि बंटी उससे बात कर रहा है। इसी शक के आधार पर गांव के ही दिनेश, आकाश, चंद्रपाल और पंकज ने बंटी के साथ मारपीट की। मारपीट में बंटी को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.