जामताड़ा, फरवरी 18 -- युवती से दुष्कर्म के प्रयास,आरोपियों पर मामला दर्ज करने की चल रही तैयारी नाला,प्रतिनिधि। नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की एक युवती से सामुहिक दुष्कर्म का प्रयास करने की घटना हुई है। पीड़िता के परिजनों के अनुसार युवती मंगलवार की रात लगभग 8:00 बजे परिजनों के साथ देवलेश्वर मंदिर परिसर में लगे शिवरात्रि का मेला घुमने गई थी। इसी दौरान आरोपियों द्वारा एकांत में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। शोरगुल होने पर मेला परिसर में तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए मंदिर के पीछे भेड़ों गांव की ओर जाने वाले रास्ते के समीप पुलिया के सामने अचेतावस्था में पड़ी युवती को थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार के नेतृत्व में देर रात ढ़ाई बजे प्राथमिक चिकित्सा हेतु सीएचसी नाला लाया गया। एसडीपीओ मनोज कुमार महतो, पु...