गाजीपुर, फरवरी 3 -- सादात। थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती से शारीरिक संबंध बनाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़िता की मां ने तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया है कि आरोपी शानू पुत्र मुहम्मद अली ने उनकी बेटी के साथ शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए उसका वीडियो बना लिया। आरोपी युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती का काफी समय अस्मत लूटने का काम किया। एसओ धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि आरोपी शानू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेने और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.