मुजफ्फर नगर, मई 1 -- क्षेत्र के गांव में युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में एक माह से फरार चले रहे आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि गांव निवासी युवती ने थाने पर गत एक अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया था कि गांव तिस्सा निवासी विकास मोहल्ले में ही अपनी बहन की सुसराल में आता रहता था। आरोप है कि युवक ने बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक सम्बन्ध बना लिए थे। गत 30 मार्च को आरोपी ने उसे शादी के बहाने मोरना बुलाया और जंगल में सुनसान जगह पर ले गया, जहां पर उसने अपने दो साथियों समेत उसको जान से मारने की कोशिश की थी, किसी तरह वह उनके चंगुल से छूट कर भाग आई थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। गुरुवार को पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.