उन्नाव, जनवरी 26 -- बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के महरामऊ गांव निवासी युवती ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बैदरा गांव निवासी अजय कुमार पुत्र भगवानदीन पर फोन कर गाली-गलौज करने और उसकी बेटी से जबरन बात कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार बात न कराने पर आरोपी मारपीट की धमकी देता है। थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...