फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 7 -- फर्रुखाबाद। थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के एक गांव में एक युवती से छेड़छाड़ के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर की छत पर सो रही युवती के साथ यह हरकत की। शिकायत करने गई कि उस की मां के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, यह घटना बीती 12/13 सितंबर की रात करीब 12:40 बजे हुई। गांव के ही रवी पर आरोप है कि उसने युवती के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत करने की कोशिश की। युवती के जागने और शोर मचाने पर आरोपी रवी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की मां ने जब इस घटना की शिकायत आरोपी रवी के परिजनों से की तो मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताय़ा प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.