पीलीभीत, फरवरी 27 -- पीलीभीत। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने बरखेड़ा पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसके गांव का ही रंजीत उस पर बुरी नीयत रखता था। आए दिन उसका रास्ते में पीछा करता था। 24 फरवरी को आरोपी रंजीत उसका पीछा करने लगा। रात करीब आठ बजे वह घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी मौका पाकर घर में घुस आया। दुष्कर्म की नीयत से दबोचकर उसके साथ अश्लील हरकतें की। शोर शराबे पर आसपास के लोग आ गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने उसकी सास के साथ भी मारपीट की। पति भी खेत से इस दौरान वापस आ गए। पति के विरोध करने पर आरोपी ने अपने भाई सर्वेश और पिता तेजराम के साथ मिलकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह और उसके परिवार के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.