चित्रकूट, मार्च 31 -- चित्रकूट। संवाददाता धर्मनगरी चित्रकूट में सीमा से सटे एमपी के चित्रकूट थाना क्षेत्र के नयागांव पुल से मंदाकिनी नदी में युवती ने कूदकर जान दे दी। नाविकों ने नदी में युवती का शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। काफी देर बाद शव की शिनाख्त हो पाई। युवती सोमवार को तड़के करीब चार बजे चुपचाप परिजनों के सोते समय घर से निकली थी। सीतापुर कस्बे के तीर्थराजपुरी निवासी श्री किशोर की 30 वर्षीया पत्नी क्रांति सोमवार को तड़के करीब चार बजे चुपचाप घर से निकल गई। उस दौरान पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था। सुबह घर में क्रांति के न होने पर परिजनों ने तलाश शुरु किया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। अपरान्ह बाद नयागांव पुल के नीचे मंदाकिनी नदी में नाविकों ने युवती का शव उतराता हुआ देखा तो चित्रकूट थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने पहुंचकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.