रामपुर, फरवरी 18 -- थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दो दिन पूर्व रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि गांव निवासी तालिब ने शादी का झांसा देकर पांच वर्ष तक उसके साथ दुष्कर्म किया था तथा बाद में वह फरार हो गया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपेार्ट दर्ज की थी। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि बुधवार दोपहर में सूचना मिली थी कि युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहा आरोपी टोल प्लाजा से धुनपुरा गांव को जाने वाले रास्ते में किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गयी और आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.