अमरोहा, मई 26 -- युवती को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बीती 23 मई को गजरौला आई थी। शाम में युवती घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। आरोप है कि युवती को दो युवक अपने साथ बहला फुसलाकर ले गए। युवती के पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को देते हुए कार्रवाई करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने मामले में गांव खतौली निवासी विशेष व विनय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.