धनबाद, जनवरी 12 -- बरोरा। गलत नियत से युवती को भगा ले जाने के नामजद आरोपी आदित्य कुमार को बरोरा पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को धनबाद जेल भेज दिया है। आरोपी माथाबांध बस्ती का निवासी है और उसके खिलाफ युवती के पिता ने 10 जनवरी को बरोरा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज करने के बाद बरोरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर युवती को बरामद करने के साथ आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...