सासाराम, जून 3 -- शिवसागर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मलवार गांव से सोमवार रात्रि मे एक नाबालिग युवती का अपहरण करने के मामले में युवक को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि आरोपित धनजी को गिरफ्तार किया गया है। इस युवक ने नाबालिक युवती को बहला फुसला कर भगाने का मामला दर्ज है। प्राथमिकी रिंकी देवी पति मथुरा सेठ ने आरोप लगाया गया है कि युवक ने जबरन मेरी बेटी से एक लाख बीस हजार रूपये तथा सोने-चांदी के गहनो के साथ भागा ले गया। घटना 17 मई 2025 की रात्रि की है। घटना के बाद पुलिस ने युवक व युवती के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर रखा था। उन दोनों के सभी ठीकाने पर दबाव बनाया, जिसके बाद युवक ने सोमवार रात्रि अपने घर पहुंचा। इसकी सूचना पुलिस को मिल गई। पुलिस गश्ती दल के सहयोग से युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.