हापुड़, दिसम्बर 26 -- हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला कोटला सादात निवासी युवती को दूसरे पक्ष का युवक बहला-फुसलाकर ले गया। युवती दवा देने के लिए घर से निकली थी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला कोटला सादात निवासी रेनू बाला ने बताया कि उनकी 23 वर्षीय पुत्री दो दिसंबर की शाम को गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल से दवा लेने के लिए गई थी। काफी देर तक भी जब युवती घर नहीं लौटी तो परिजन ने खोजबीन शुरू कर दी। इस बीच परिजन को पता लगा कि जिला बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र के गांव फरकना गंगा गढ़ी निवासी अल्ताफ उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया है। देहात थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर युवती को सकुशल बरामद किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.