मऊ, फरवरी 14 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासिनी निवासिनी युवती व उसके मंगेतर को जान से मारने की धमकी देते हुए शादी के कुछ दिन पूर्व ही युवती को भगा ले जाने का प्रकरण सामने आया है। घटना के बाबत कोर्ट के आदेश पर आरोपी शादीशुदा व्यक्ति समेत तीन के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाली अन्तर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. केपी सिंह की अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया था कि उनकी बहन विगत वर्ष 30 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 9 बजे गांव स्थित हनुमान जी के मंदिर पूजा करने गई थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद पता चला की उसकी बहन को मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति बहला-फुसलाकर और शादी का झांसा देकर कहीं भगा ले गया है। पत...