मेरठ, फरवरी 9 -- मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी युवक ने एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी ने युवती से नकदी, जेवर हड़प लिए और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जागृति विहार निवासी युवती ने रविवार को थाने में की शिकायत में बताया कि एक युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी ने धोखे से उसकी वीडियो बना ली। आरोपी ने उससे घर में रखी नकदी और लाखों रुपये के जेवर मंगाकर अपने पास रख लिए। कुछ दिनों बाद उसने जेवर, नकदी मांगी तो आरोपी ने जेवर बेचने की बात कही और रकम देने से इनकार कर दिया। आरोपी ने वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित करने की धमकी दी। रविवार रात युवती मेडिकल थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इसके बाद दोनों पक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.