शामली, मई 27 -- एक गांव की एक युवती ने कच्ची गढी निवासी एक युवक पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने व शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है। चौसाना चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का आरोप है कि स्कूल में पढ़ने के दौरान उसकी जान पहचान कच्चीगढी निवासी आकाश से हुई थी। जनवरी माह में अपने मामा के घर जाने के दौरान आकाश बस स्टैंड पर मिला और कार में बैठाकर अपने साथ ले गया। जहां उसे नशा दिया गया और पीड़िता की आपत्तिजनक वीडियो व फोटो ली गई। पीड़िता ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने पुलिस को मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने घटना को दर्ज नहीं किया। जिसके बाद एसपी से मिली पीड़िता की शिकायत पर घटना दर्ज हो सकी। पुलिस अब आरेापी की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.