लखीसराय, मई 22 -- लखीसराय, हि.प्र.। टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार इंग्लिश मुहल्ला वार्ड संख्या तीन में बुधवार को घर सफाई के दौरान युवती के छिपकली काटने से गंभीर रूप से जख्मी होने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान इंग्लिश मुहल्ला निवासी फंटूश चंद्रवंशी की 21 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है। इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक डॉ राज अभय ने बताया कि दाएं हाथ के उंगली में छिपकली ने काटा उसके आसपास की त्वचा में सूजन आ गया है। पीड़िता का इलाज चल रहा व स्थिति सामान्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.