लखनऊ, दिसम्बर 23 -- बंथरा क्षेत्र में एक युवती को पान मसाला लाने के बहाने घर बुलाकर बंधक बना कर छेड़खानी की गई। आरोप है कि घर में मौजूद अन्य लोगों ने बचाने के बजाय उसका वीडियो बनाया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना का पता चलने पर पीड़िता की बहन ने एक महिला सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बंथरा इलाके की एक युवती के मुताबिक 14 दिसंबर को पड़ोसी जुमरा ने उसकी बहन को पान मसाला लेने के बहाने अपने घर में बुलाया। घर के अंदर पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद इजहारूल ने उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर इजहारूल ने युवती को तख्त पर गिराकर अश्लील हरकत करने लगा। शोर सुनकर जुमरा, जमाल, जाहुल, शीबू व हसीब कमरे में पहुंचे और वीडियो बनाने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपियों...