मेरठ, फरवरी 5 -- दौराला। एक अनजान युवक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के फोन पर कॉल कर परेशान कर रहा है। थाने पहुंचे युवती के भाई ने पुलिस को जानकारी देते हुए फोटो वायरल करने की धमकी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए नंबर के आधार पर धरपकड़ में जुटी है। थाने पर दी तहरीर में युवक ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसकी छोटी बहन के फोन पर एक अनजान युवक का कॉल आया था। इसके बाद अनजान युवक सोशल मीडिया पर मैसेज और कॉल कर परेशान करने लगा। बहन ने विरोध किया तो उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फोन नंबर के आधार पर जल्द ही युवक को गिरफ्तार किया जाएगा। साइबर टीम युवक की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...