बस्ती, दिसम्बर 19 -- बस्ती। शहर कोतवाली के मूड़घाट में फंदे से लटक कर युवती के मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पिता ने तहरीर देकर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप उसके मंगेतर व अन्य पर लगाया है। मूड़घाट ग्रामसभा के प्रधान प्रतिनिधि परशुराम प्रजापति की बेटी पूर्णिमा (26) बीते फंदे से लटक गई थी। चाकू से फंदे से काटकर जीवित होने की आस में आनन-फानन में उसे लेकर लोग कैली पहुंचे, लेकिन तब उसकी मौत हो चुकी थी। पूर्णिमा के पिता परशुराम ने तहरीर देकर बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी पूर्णिमा की सगाई गत 26 नवंबर को हुई थी। आरोप है कि सगाई के बाद से मेरी बेटी से उसका होने वाला दूल्हा, दूल्हे का छोटा भाई सूर्यभान और मां, बहन फोन पर बात करते थे, तो कहते थे कि अंगूठी, चेन, कूलर, एसी, कार दहेज में चाहिए। मायके वालों से कहने के लिए बेटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.