बाराबंकी, नवम्बर 27 -- मसौली। थाना क्षेत्र में युवक ने एक युवती को मन्दिर लाने के बहाने सुनसान जगह पर छेड़छाड़ का किया प्रयास। युवती के विरोध करने पर युवक भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर मसौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू किया। जहांगीराबाद बाद थाना क्षेत्र के युवक का निजी नर्सिंग होम में काम करता है। बुधवार को वह सहकर्मी युवती के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए बाराबंकी रामनगर हाइवे पर शहाबपुर के निकट लेकर आया। पीड़िता ने बताया कि सुनसान इलाके में बाइक रोक कर मूंगफली खिलाने के बहाने अश्लील हरकत करने लगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना के प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह ने बताया है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस...