पीलीभीत, फरवरी 23 -- पूरनपुर, संवाददाता। पांच दिन पहले खेत में पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने के मामले में पुलिस ने एक युवती सहित तीन लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है दोस्ती के बाद युवती मृतक पर शादी करने का दबाव बना रही थी। मना करने पर युवती के भाई और उसके साथ ने उसके साथ मारपीट की। इससे आहत होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। थाना हजारा क्षेत्र के गांव नानक नगरी बैल्हा के रहने वाले सुरेंद्र सिंह पुत्र बलजिंदर सिंह 17 फरवरी को अचानक गायब हो गए थे। अगले दिन बाजारघाट के सुरजन सिंह के गन्ने के खेत में सुरेंद्र सिंह का शव पेड़ पर लटका मिला था। सुरेंद्र सिंह के पिता बलजिंदर का आरोप है कि उनका बेटा कस्बा सम्पूर्णानगर की एक लैब में कार्य करता था। इस दौरान कस्बे के ही क्लीनिक में कार्यरत फिजा अंसारी पुत्री अकरम अंसारी से उसकी दोस्ती हो गई। दोनो...