बस्ती, मार्च 3 -- बस्ती। हिन्दुस्तान संवाद छावनी थाना क्षेत्र में आपसी कहासुनी को लेकर हुए विवाद में मारपीट और छेड़खानी की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि कुछ मनबढ़ों ने कहासुनी को लेकर उनके चाचा के घर आकर जातिसूचक व अपशब्दों का प्रयोग किया। जान से मारने की धमकी दी और उनके चाचा पर हमला कर दिया। शोर सुनकर वह, उसकी मां दौड़कर पहुंची। वह अपनी मां के साथ मिलकर चाचा को बचाने लगी। मनबढ़ों ने उन्हें व उनकी मां को भी अपशब्द कहते हुए हमला कर दिया। वे लोग जान बचाने के लिए चाचा के घर में चले गए। मनबढ उनके चाचा के घर मे घुस आए। उन्हें उनकी मां व चाचा को जमीन पर पटक कर मारने-पीटने लगे। उनके साथ अश्लील हरकत की। युवती ने कहा कि कि...