जहानाबाद, अगस्त 5 -- रतनी, निज संवाददाता शकूराबाद थाना क्षेत्र के प्रिजपुरा मठिया गांव निवासी एक युवती ने गांव के हीं एक युवक के विरुद्ध छेड़छाड़ का प्रयास किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि सोमवार की देर शाम वह गांव स्थित सड़क किनारे शौच के लिए गई थी तभी गांव के ही राजीव कुमार ने अकेला पाकर मेरे साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। हालांकि शोरगुल मचाने पर गांव के लोग जुट गए तब वह फरार हो गया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.