हापुड़, फरवरी 5 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति के घर में घुसकर पड़ोसी ने युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। परिजन के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस वारदात से गांव में अफरा तफरी मच गई। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह ट्रक चालक है। चार फरवरी को वह ट्रक लेकर काम से पिलखुवा गया था। उसकी गैरमौजूदगी में पत्नी और अन्य बच्चे गांव के मंदिर में भागवत कथा सुनने गए थे। घर में उसकी करीब 18 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला अर्जुन मौका पाकर उनके घर में घुस आया। विरोध पर आरोपी ने पुत्री को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी बीच पीड़ित की पत्...