मिर्जापुर, नवम्बर 15 -- चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के मवैया गांव के सामने गंगा घाट पर मिली युवती की क्षत विक्षत लाश की तीन दिन बाद भी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। चील्ह के मवैया गंगा घाट पर 12 नवंबर की सुबह गंगा में बहता हुआ एक शव मिला था। जो घाट किनारे लग गया था। स्नान कर रहे लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने गंगा में उतराए मिले शव को बाहर निकलवाया। शव क्षत विक्षत अवस्था में था। चील्ह थानाध्यक्ष रवींद्र भूषण मौर्य ने बताया कि शव लगभग 10 दिन पुराना है। जो पूरी तरह से क्षत विक्षत हो गया है। प्रथम दृष्टया किसी युवती का शव प्रतीत हो रहा है। उम्र लगभग 25 वर्ष है। आस-पास के जनपदों के थानों को सूचना दी गई है। सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। 72 घंटे बाद शनिवार क...