लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 6 -- एक युवती के टेलीग्राम पर युवक ने अश्लील लिंक भेज दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। शहर निवासी एक युवती ने बताया कि आरोपी उसके परिवार का ही अनूप अवस्थी है। आरोपी की उसके परिवार से रंजिश चल रही है। गुरुवार की सुबह आरोपी के टेलीग्राम नंबर से उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजा गया। लिंक खोलने पर उसमें अश्लील सामग्री दिखाई दी। युवती ने तुरंत यह बात अपने भाई शुभ मिश्रा को बताई। कुछ देर बाद वह लिंक आरोपी ने डिलीट कर दिया। युवती ने आरोप लगाया कि इसी दिन दोपहर करीब 2 बजे फिर से आरोपी ने उसके नंबर पर एक अश्लील लिंक भेजा। इस बार जब फोन उसके माता-पिता ने खोला तो उसमें भी आपत्तिजनक सामग्री मिली। युवती ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली सदर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस...