चंदौली, सितम्बर 3 -- इलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती रविवार की दोपहर में घर से गायब हो गई। परिजनों के काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता न चलने पर पुलिस में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। युवती के मां ने तहरीर के माध्यम से बताया है कि सुबह वह खेत पर धान की सोहनी के लिए गई थी। दिन में 11 बजे लौट कर आयी तो उसकी बेटी घर में नहीं थी। इसके बाद पड़ोस तथा रिश्तेदारी में हर जगह पता करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला तो तहरीर देकर पुत्री के गुमशुदी का रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर पुत्री के गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.