रांची, जून 11 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सिमडेगा जिले के बानो के रहने वाले सोनू प्रधान ने अपनी बहन के आत्महत्या मामले में उसके प्रेमी सुभाष नामक युवक के खिलाफ चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सोनू प्रधान ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन दो जून को चुटिया कृष्णापुरी स्थित अपनी चाची के घर आई थी। छह जून से उसने आत्महत्या कर ली। पता चला कि उनकी बहन का सुभाष नामक युवक से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान उनकी बहन गर्भवती भी हुई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। आरोपी ने उनकी बहन से बच्चे को रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद उनकी बहन ने आत्महत्या कर ली। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.