शामली, मई 12 -- थाना क्षेत्र के कस्बा एलम से आठ वर्ष पूर्व युवती का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के कस्बा एलम निवासी एक व्यक्ति ने वर्ष 2017 में थाने पर तहरीर देकर बताया था कि उसकी पुत्री का हरियाणा के पानीपत निवासी अंकित पुत्र सूरजभान ने अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर युवती सहित आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। बाद में युवती व युवक ने कोर्ट में प्रेम विवाह कर अपना घर बसा लिया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने पर न्यायालय में प्रस्तुत नहीं होने पर वारंट जारी हो गए थे। वारंट जारी होने पर पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.