बागपत, जून 21 -- बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव से बहला फुसलाकर ले जाई गई युवती की सकुशल बरामदगी के लिए शुक्रवार को परिजन लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर के नेतृत्व में एसपी से मिले। 24 घंटे के भीतर युवती के बरामद न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। भाजपा विधायक ने आरोपियों का एंकाउंटर किए जाने की मांग की है। बिनौली क्षेत्र के एक गांव से गत 17 जून को ब्यूटी पार्लर पर काम सीखने गई युवती रहस्मय ढंग से गायब हो गई थी। वह वापस अपने घर नही पहुंची, तो युवती के पिता ने थाने पर गांव के ही चार युवकों पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। युवती की बरामदगी न होने पर गत दिवस राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बिनौली थाने का घेराव किया था। युवती की बरामदगी न होने पर रोष जताया था। पुलिस से अपह्त युवती को सकु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.