मेरठ, अगस्त 27 -- लोहियानगर के एक गांव निवासी बुजुर्ग पिता को कोई अज्ञात आरोपी बेटी के अश्लील फोटो व्हाट्सएप पर भेज रहा है। आरोपी ने इन्हीं फोटो को अपने व्हाट्सएप की डीपी और स्टेटस पर भी लगाया है। बदनामी होने पर आरोपी के खिलाफ पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लोहियानगर के बजोट गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनके मोबाइल पर 24 अगस्त को किसी अज्ञात आरोपी ने अपने मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर बेटी की अश्लील फोटो भेजने शुरू किए। आरोपी ने इन फोटो को अपने स्टेटस पर भी लगाया है। आरोपी को कॉल किया गया, लेकिन फोन नहीं उठाया। साथ ही आरोपी लगातार मैसेज भेजता रहा और बताता रहा ये फोटो बाकी लोगों को भी वायरल कर दिए हैं। बेटी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि कभी इस तरह के कोई फोटो नहीं लिए। इसके बाद थाना पुलिस को पीड़ित की ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.