अलीगढ़, नवम्बर 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक युवती के नाम से युवक ने फेक आईडी बना ली और अश्लील मैसेज भेजने लगा। यहां तक कि उसका शादी का रिश्ता तुड़वा दिया। युवती ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया तो आरोपी व उसके परिवार ने धमकाना शुरू कर दिया। साथ ही फिर से अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं। मामले में डीआईजी के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक इलाके की युवती ने डीआईजी से शिकायत की थी। इसमें कहा था कि उनके पिता भारतीय थल सेना से सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हैं। युवती की शादी का रिश्ता तय हो गया था। इसके बाद उसके नाम से किसी ने इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बना ली, जहां युवती के बारे में अश्लील बातें भेज रहा है। स्नैप चेट पर भी फेक आईडी बनाकर अश्लील मैसेज व फोटो अपलोड कर सोश...