आजमगढ़, जनवरी 11 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बर्रा गांव में रविवार की सुबह घर से करीब दो किमी दूर पेड़ पर युवती का फंदे से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गयी। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पांच दिन पूर्व पुलिस ने युवती के प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। बरदह थाना क्षेत्र के बर्रा गांव निवासी 22 वर्षीया युवती के गांव में बस्ती जनपद के सात-आठ लोग रह कर फेरी कर सामान बेचते है। फेरी कर सामान बेचने वाले अब्दुल मन्नान निवासी केहडिवा थाना रुधौली जिला बस्ती के साथ युवती का तीन साल से प्रेम चल रहा था। प्रेमी पर आरोप है कि वह युवती का शरीरिक और मानसिक शोषण कर रहा था। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। पांच दिन पूर्व प्रेम...