लखनऊ, मई 10 -- लखनऊ, संवाददाता। कृष्णानगर पुलिस ने युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित अगंद यादव को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसपर 25 हजार का इनाम घोषित था। इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी आजमगढ़ के निजामबाद पीपरी निवासी अंगद यादव है। इस मामले में पहले ही आरोपी के साथी अमन यादव को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, तीसरे साथी साजिद की तलाश चल रही है। अंगद ने पूछताछ में बताया कि उसका और पीड़िता का कई वर्ष पहले विवाद हुआ था। पीड़िता ने उसके खिलाफ आजमगढ़ में मुकदमा दर्ज कराया था। इस बात से वह नाराज था और बदला लेना चाहता था। 16 जुलाई 2024 को वह, अमन और साजिद युवती के घर कृष्णानगर पहुंचे थे। पीड़िता का अपहरण कर उसे आजमगढ़ ले गए थे। तीनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि अंगद भागा चल रहा था। कोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.