महाराजगंज, मार्च 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र की एक युवती का अपहरण कर उसके साथ इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म के आरोप में आरोपित के खिलाफ तहरीर के आधार पर केस दर्ज की है। तहरीर के मुताबिक युवती क्षेत्र के ही एक महाविद्यालय में पढ़ती थी। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने युवती को बहला-फुसला कर भगा ले गया। उसके खिलाफ दुष्कर्म किया। इस मामले में परिजन शिकायत करने पहुंचे तो आरोपित के चाचा ने गाली-गलौज व मारपीट किया। कहा कि दोनों ने शादी कर लिया है। दो पति-पत्नी के रूप में रहेंगे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार रॉय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित अनुज यादव व उसके चाचा रंजित यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.