गंगापार, फरवरी 20 -- इलाके के एक गांव की एक महिला का आरोप है कि उसकी बेटी को पडोस की एक युवती और एक महिला भगा ले गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला का आरोप है कि उसकी बेटी 20 फरवरी से घर से गायब थी जिसकी तलाश में वह लगी थी आरोप है कि पडोसी महिला और युवती से पूछने पर उसे गालियां दी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। महिला को आशंका है कि उसकी बेटी को दोनों ने गायब कर दिया है तथा किसी अनहोनी से सहमी हुई है। गायब युवती की माता ने मऊआइमा थाने में ग्राम मऊदोस्तपुर निवासनीय युवती अर्चना देवी और महिला राम कली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...