देहरादून, फरवरी 4 -- देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र की शिवपुरी कॉलोनी में पड़ोसियों के उत्पीड़न से परेशान एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पड़ोसी मोनू और सोनू पिछले कई वर्षों से युवती और उसके परिवार को परेशान कर मारने की धमकी दे रहे हैं। एसओ रायपुर गिरीश नेगी ने बताया कि आफरीन के अनुसार सोनू के खिलाफ पूर्व में भी मामला अदालत में चल रहा है। इसके बावजूद आरोपी आदत से बाज नहीं आए। बीते दिनों आरोपियों ने युवती की गर्भवती बहन के साथ बदसलूकी कर उसे धक्का दिया और युवती के पिता पर पत्थरों से हमला किया। देर रात तक गाली-गलौज और पत्थरबाजी से परिवार दहशत में है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.