महाराजगंज, फरवरी 9 -- भिटौली, हिन्दुस्तान संवाद। भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव की दो सगी बहनों से छेड़खानी का प्रयास का मामला सामने आया है। मामला शनिवार की शाम का है, जब दोनों गांव के मंदिर से प्रसाद लेकर पैदल घर लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बगल के गांव के ही पांच लड़के बाइक से गुजर रहे थे। लड़कियों को सुनसान जगह देखकर छेड़खानी का प्रयास करने लगे। इसी बीच युवतियों के गांव का ही एक युवक रास्ते से गुजर रहा था। नजाकत को देखते हुए उसने लड़कों का विरोध किया। इस पर आरोपितों ने उसकी लात घूसों से बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई के कारण युवक का एक पैर फैक्चर हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर मिली है। कानूनी कार्रवाई की जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.