वाराणसी, जनवरी 6 -- वाराणसी। लंका इलाके में अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने स्कूटी सवार दो युवतियों से चार युवकों ने सारे राह छेड़खानी की। स्थानीय लोगों ने युवकों की धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लिया गया है उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सिद्धार्थनगर के मूलनिवासी दंपती चितईपुर के करौंदी में परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार को पत्नी और दो बेटियों के साथ अस्सी स्थित सिद्देश्वर महादेव मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। तभी रवींद्रपुर स्थित शराब की दुकान के पास बाइक और स्कूटी सवार शोहदे दोनों युवतियों से छेड़खानी करने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों शोहदों को पकड़कर धुन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...