गुड़गांव, जून 13 -- सोहना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तर्ज पर राष्ट्र सेविका समिति से जुड़ी महिलाओं और युवतियों ने पथ संचलन कार्यक्रम में भाग लेते हुए राष्ट्र सेविका का संदेश दिया। इस पथ संचलन से महिला व युवतियों में राष्ट्र प्रेम, देश भक्ति और आत्मविश्वास को बल मिलता है। गुरुवार को स्थानीय देवीलाल खेल स्टेडियम से पथ संचलन कार्यक्रम का किया गया। जिसमें महिलाओं व युवतियों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया था। पथ संचलन का आयोजन राष्ट्र सेविका समिति द्वारा किया था। उक्त कार्यक्रम 31 मई से शुरू होकर 15 जून तक चलेगा। यह पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन एक निजी शिक्षण संस्थान द्वारा किया गया। जिसमें करीब 200 महिलाएं व युवतियां भाग ले रही हैं। उक्त संगठन आरएसएस की विचारधारा पर आधारित था। समिति द्वारा आयोजित 15 दिवसीय कार्यक्रय में महिलाओं को स्वाबलंबी ब...