लखीमपुरखीरी, मार्च 24 -- गोला गोकर्णनाथ,संवाददाता। क्षेत्र में अलग अलग दो युवतियों के बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज किया गया है। जिसमें पहली घटना में नासिर अली निवासी मोहल्ला राजेन्द्र नगर ब्लाक ए ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री बिना बताए अपने चाचा के घर ग्राम जलालपुर चली गई थी। काफी तलाश के बाद पता नहीं चला कि उसकी पुत्री को मोहल्ले का ही असीम खां बहला फुसलाकर भगा ले गया है। जिससे पूरा परिवार परेशान है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। दूसरे मामले में मोहम्मद फिरोज निवासी मूडा सवारान ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी बहन को कोई अज्ञात व्यक्ति शादी करने की नियत से बहला फुसलाकर भगा ले गया। काफी तलाश के बाद भी कोई पता नहीं चला। उसकी बहन का मोबाइल नंबर बंद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.